देश-विदेश
Trending

इजराइल संघर्ष विराम के लिए सहमत : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन

तेल अवीव । इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच एक दिन पहले इजराइल पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि इजराइल ने गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर गतिरोध दूर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही ब्लिंकन ने हमास से भी ऐसा ही करने का आह्वान किया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या इजराइल ने चरमपंथी समूह द्वारा जताई गई चिंताओं पर ध्यान दिया है या नहीं।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ सोमवार को ढाई घंटे की बैठक के बाद ब्लिंकन का यह बयान आया है और मंगलवार को उनके मिस्र की यात्रा पर जाने की उम्मीद है। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ एक बेहद सकारात्मक बैठक में उन्होंने प्रस्ताव का समर्थन किया।’’ उन्होंने कहा कि हमास का भी इस पर सहमत होना महत्वपूर्ण है।

अमेरिका, मिस्र और कतर ने समझौता कराने के लिए कई महीने प्रयास किए, लेकिन वार्ता में बार-बार गतिरोध आते रहे। उन्होंने यह नहीं बताया कि इस समझौता प्रस्ताव में गाजा के अंदर दो रणनीतिक गलियारों पर नियंत्रण की इजराइल की मांगों को माना गया है या नहीं। इस बारे में हमास ने कहा कि यह वार्ता शुरू ही नहीं हो पाई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper