देश-विदेश
Trending

इजराइल ने सीरिया के 100 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया

दमिश्क । इजराइल ने सीरिया पर आक्रमण कर मुल्क के कम से कम 100 सैन्य ठिकानों को पलक झपकते राख के ढेर में बदल दिया। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे के बाद अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद सपरिवार देश छोड़कर रूस भाग चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश में लगातार चौथे महीने महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को झटका

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

अरबी समाचार वेबसाइट “+963” के अनुसार, इजराइली सेना ने देश के दक्षिण-पश्चिम में कुनीत्रा ग्रामीण इलाकों में जमीनी घुसपैठ के बाद सोमवार को पूर्व सीरियाई सरकार से संबंधित कई सैन्य स्थलों पर हवाई हमले किए।राजधानी दमिश्क के बरजेह क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के उत्पादन से जुड़े एक पूर्व सरकारी स्थल के पास कम से कम दो विस्फोट किए। साथ ही दक्षिणी दमिश्क के सैय्यदा जैनब क्षेत्र के आसपास ईरानी समर्थक गुटों से संबंधित सैन्य गोदामों और मुख्यालयों को भी निशाना बनाया।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

वेबसाइट ने एक स्थानीय सूत्र के हवाले से कहा कि इजराइली सैन्य विमानों ने मध्य सीरिया के होम्स ग्रामीण इलाके में शायरात सैन्य हवाई अड्डे पर हमला कर बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया। इस क्षेत्र में हयात तहरीर अल-शाम के लड़ाके तैनात हैं। इजराइली सेना ने उन्हें कोई क्षति नहीं पहुंचाई। इजराइल ने उत्तर-पूर्व में हसाकाह ग्रामीण इलाके में कामिश्ली हवाई अड्डे और टारटाब रेजिमेंट को भी निशाना बनाया। इसके बाद यहां कई विस्फोट हुए। देश के पूर्व में दीर एज-जोर में अल-मयादीन रेगिस्तान में ऐन अली श्राइन के पास ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक पूर्व मुख्यालय को हवाई हमला कर जमींदोज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : साउथ की फिल्में देखने का है मन?यह कुछ बेहतरीन मलयालम फ़िल्में – Pratidin Rajdhani

यहां तोपखाना स्थापित किया गया था। हमले के बाद टैंक, गोला-बारूद और खदानों में आग लग गई।इसके अलावा इजराइली लड़ाकू विमानों ने मुल्क के पश्चिम में लताकिया के बंदरगाह पर तैनात सैन्य नौकाओं और रास शामरा क्षेत्र के पास अल-बायदा के बंदरगाह में वायु रक्षा ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इजराइली समाचार पत्र मारीव के अनुसार, सीरियाई बलों के वहां से हटने के बाद इजराइली बलों ने माउंट हर्मन सैन्य स्थल पर नियंत्रण कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बफर जोन पर नियंत्रण कर लिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार को इजराइल ने सीरिया के कम से कम 100 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इजराइल ने विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य स्थलों को निशाना बनाया।इससे पहले इजराइली युद्धक विमानों ने रविवार और शनिवार को भी सीरिया के रणनीतिक सैन्य और सुरक्षा स्थलों को निशाना बनाकर कई केंद्रित हवाई हमले किए।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking: महाराष्ट्र में सीएम पद के कयासाें पर लगा विराम  , फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम, जानें कब लेंगे शपथ  

इजराइली ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी के मुताबिक, इजराइली बलों ने दमिश्क में वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र पर बमबारी की। यह केंद्र रासायनिक हथियार और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित करने के लिए जाना जाता है। इजराइल ने खलखला एयर बेस को भी निशाना बनाया। हवाई हमले के बाद इस एयर बेस में रॉकेट और मिसाइलों के बड़े भंडार में विस्फोट के साथ आग लग गई।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper