छत्तीसगढ़

डिजिटल लेन-देन पर MDR का वित्तीय भार सीधे व्यापारियों पर डालना अनुचित: चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी

हाल ही में यूपीआई लेन-देन शुल्क पर आए आधिकारिक बयान पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि जहाँ एक ओर उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल लेन-देन शून्य शुल्क पर रखा गया है, वहीं दूसरी ओर ₹2,000 से अधिक के ट्रांजेक्शन पर लगने वाला MDR शुल्क सीधे व्यापारियों के खाते में डाला जा रहा है।

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

श्री थौरानी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में खुदरा और थोक व्यापार बेहद सीमित लाभ मार्जिन पर काम कर रहा है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में देश के व्यापारी वर्ग ने अग्रणी भूमिका निभाई है, ऐसे में 0.4% शुल्क या ₹300 तक की कैपिंग सीधे तौर पर व्यापारियों की जेब पर पड़ने वाला अतिरिक्त भार है। एक तरफ डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की बात होती है, वहीं दूसरी ओर इसका संचालन खर्च व्यापारियों पर लाद दिया जाता है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

चेम्बर ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय से पुरजोर मांग की है कि:
1. व्यापारियों के लिए भी सभी यूपीआई लेन-देन पर MDR शुल्क पूर्णतः शून्य (0%) रखा जाए।
2. डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास का खर्च बैंकों और सरकार द्वारा वहन किया जाए, न कि व्यापारिक वर्ग
पर थोपा जाए।

छत्तीसगढ़ चेम्बर जल्द ही इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व और NPCI (भारतीय राष्ट्रिय भुगतान निगम ) को विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button