छत्तीसगढ़
Trending

 जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर के केन्‍द्रीय जेल में बंद भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शासकीय दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (डीकेएस) में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बताया जा रहा है कि, देवेंद्र पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती है, आज गुरुवार को उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।  उन्हें पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

इससे पहले मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी सारी जांच की गई। मेडिसिन विभाग से मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद उनका डीकेएस में ऑपरेशन होगा।

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

उल्‍लेखनीय है क‍ि, विधायक देवेंद्र यादव की 17 अगस्त 2024 को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित एमएमएस मामले की भी जांच चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper