छत्तीसगढ़

दुर्ग की बेटी के सिर सजा Asia का ताज, उपलब्धि पर गौरवान्वित जैन समाज ने मंच पर किया सम्मान

Mrs. India Universe Asia 2026 विजेता दीपाक्षा जैन ने नन्ही प्रतिभाओं को परखा, दशलक्षण महापर्व पर आयोजित हुई विविध वेशभूषा प्रतियोगिता

दुर्ग । दशलक्षण महापर्व के अवसर पर उत्तम त्याग धर्म के दिन श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, स्टेशन रोड, दुर्ग में श्री जैन सृजन महिला मंडल के तत्वावधान में विविध वेशभूषा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में Mrs. India Universe Asia 2026 की विजेता दुर्ग की बेटी श्रीमती दीपाक्षा जैन ने विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक के रूप में शिरकत की। दुर्ग की बेटी द्वारा Asia का ताज हासिल करने के बाद अपने ही जैन समाज के मंच पर Jury की भूमिका निभाना आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। उनके आगमन पर संपूर्ण स्टेशन रोड जैन समाज ने हर्ष एवं गौरव व्यक्त किया।

दीपाक्षा जैन ने विभिन्न वेशभूषाओं में शामिल नन्हे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनकी मेहनत, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा जैन एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि दीपाक्षा जैन Jainam Academy की Founder & Educationist, Advocate, Engineer एवं Master’s Degree Holder हैं तथा बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं।

विविध वेशभूषा प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में आरना जैन ने ब्रह्मचारिणी दीदी की भूमिका निभाकर प्रथम, नायशा जैन ने जैन प्रतीक चिन्ह बनकर द्वितीय तथा अरहम जैन ने अंजन चोर की भूमिका में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय वर्ग में प्रियांशी जैन ने राजा श्रेणिक एवं रानी चेलना की दोहरी भूमिका निभाकर प्रथम, हार्दिक पटोरिया जैन ने राजा श्रेयांश बनकर द्वितीय तथा भूवि जैन ने ब्राह्मी-सुंदरी की भूमिका में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन सृजन महिला मंडल की श्रीमती उषा, श्रीमती उमा, श्रीमती संगीता, श्रीमती नीलम, श्रीमती रेणु, श्रीमती सुनीता, श्रीमती अलका एवं श्रीमती इंदु सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जैन, मंत्री चौधरी मनीष जैन, उपमंत्री श्री सतीश जैन, कोषाध्यक्ष श्री भरत जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। दशलक्षण महापर्व हेतु आमंत्रित विधानाचार्य अनेकांत पंडित जी, भिलाई ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता जैन ने किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button