देश-विदेश
Trending

जम्मू-कश्मीर आतंकवादी हॉटस्पॉट से पर्यटन स्थल में बदल गया है : अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के नए युग का गवाह बन रहा है और यह क्षेत्र आतंकवादी हॉटस्पॉट से पर्यटन स्थल में बदल गया है।


जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है। यह क्षेत्र आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में तब्दील हो गया है, यहां शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं आज भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा और कल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper