JCI Raipur Noble ने JCI Week 2026 के Grand Closing में आयोजित किया देहदान, महादान और Organ Donation Awareness कार्यक्रम

रायपुर। JCI Raipur Noble द्वारा JCI Week 2026 के Grand Closing Ceremony में Noble Heroes of India के अंतर्गत मानवता, सेवा और सामाजिक जागरूकता को समर्पित विशेष देहदान, महादान एवं Organ Donation Awareness & Felicitation Ceremony आयोजित किया गया।
🫀 देहदान करने वाले महान व्यक्तियों के परिजनों का सम्मान
कार्यक्रम में उन महान व्यक्तियों के परिजनों का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने प्रियजनों के शिव चरणों में जाने के बाद भी देहदान के माध्यम से मानवता को जीवित रखा। उनके त्याग और मानवीय भावना को नमन करते हुए समाज में देहदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

❤️ JCI Raipur Noble की ऐतिहासिक पहल
JCI Raipur Noble ने शासन के विभिन्न जनहितकारी प्रोजेक्ट्स एवं अभियानों के साथ जुड़ते हुए देहदान एवं अंगदान जागरूकता की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की। इसी अवसर पर JCI Raipur Noble के चार सदस्यों ने स्वयं देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया—
🌟 JCI Sen Jayesh Pomal – Past President
🌟 HGF Pinky Rajput – Senior Member
🌟 Pramod Agrawal – Member
🌟 Ajay – Member
यह संकल्प केवल देहदान नहीं, बल्कि जीवन के बाद भी मानवता की सेवा करते रहने का महादान है। 🙏❤️
🏆 विशेष सम्मान एवं Awards
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए—
🏆 Kamal Patra Award
🏆 OYP Award
🏆 TOYP Award
🏆 Noble Teacher Award
सहित Many More Recognition & Felicitation प्रदान किए गए। 800255DD-ECF5-4784-A94D-AE05BA3C7B6E.jpeg
🌟 गरिमामयी उपस्थिति
Chief Guest – Dr. Gaurav Singh
Collector, Raipur | Government of Chhattisgarh
Special Guest – IAS Kumar Biswaranjan Sir
CEO, Zila Panchayat | Government of Chhattisgarh
Keynote Speaker – PPP JFR Rajesh Agrawal Sir
Senate Board Director, JCI India
Special Guest – JFS JCI Sen Amitabh Dubey
Super Chapter Coach
🌿 Collector ने की पहल की सराहना
मुख्य अतिथि Dr. Gaurav Singh, Collector Raipur ने JCI Raipur Noble की देहदान जागरूकता पहल एवं इस विशेष प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए इसे मानवता और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास बताया।
JCI Raipur Noble की President JC Sulbha Pandey ने कहा कि “देहदान और अंगदान मानवता का महादान है। हमारा उद्देश्य समाज में ऐसी सोच विकसित करना है कि जीवन के बाद भी हम किसी के जीवन में उम्मीद बन सकें।”
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बयां किया अपना दर्द
❤️ एक संकल्प — अनेक जीवनों की आशा
“Be a Hero. Give the Gift of Life.” 🫀🌿
JCI Raipur Noble का यह Grand Closing Ceremony सम्मान, मानवता, सेवा और जागरूकता का संदेश देते हुए देहदान एवं अंगदान को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

