
भाठागांव और संजय नगर में गूँजा स्वच्छता का नारा: जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में रहवासियों को दी गई ‘4 डिब्बा प्रणाली’ की जानकारी
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 अंतर्गत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के भाठागांव क्षेत्र और शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 के संजय नगर टिकरापारा क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025 – 2026 के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 6 स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम वार्ड क्रमांक 62:के पार्षद और नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों द्वारा रहवासियों के मध्य स्वच्छता जनजागरुकता अभियान चलाया गया और स्वच्छता जागरूकता रैली वार्ड क्रमांक 61 के भाठागांव और वार्ड क्रमांक 62 के संजय नगर टिकरापारा में मार्गो और बाजार में निकालकर रहवासी नागरिकों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अंतर्गत 4 डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर नागरिकों को जागरूक किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों द्वारा नगर निगम रायपुर के जोन 6 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 61 के भाठागांव क्षेत्र और शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 के अंतर्गत संजय नगर टिकरापारा क्षेत्र में रहवासी नागरिकों को घर में 4 विभिन्न प्रकारों के कूड़े को सुव्यवस्थित करने का सहज और सरल तरीका 4 पृथक – पृथक डस्टबिन में गीला , सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी कूड़ा पृथक – पृथक क्रमशः हरे , नीले , लाल और काले डस्टबिन में पृथक करते हुए रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में की गई.
स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने रहवासी नागरिकों से घर का कूड़ा कदापि बाहर नहीं फेंकने और अपने घर और उसके आसपास सफाई बनाये रखने घर का कूड़ा सफाई वाहन में सफाई मित्र को देने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 6 अंतर्गत वार्ड 61 के भाठागांव क्षेत्र और वार्ड क्रमांक 62 के अंतर्गत संजय नगर टिकरापारा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी के मार्गनिर्देशन स्वच्छता निरीक्षक श्री महेन्द्र कलियारी और श्री अभिषेक मणि की उपस्थिति में नन्दी चौक टिकरापारा के रहवासी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 के अंतर्गत की .इस दौरान सदर बाजार मण्डल अध्यक्ष श्री संजय सोनी की भी उपस्थिति रही.

