जॉब - एजुकेशन

Job Alert: आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती

बिलासपुर।  कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में आज विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां 5 निजी कंपनियों द्वारा कुल 653 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ और फार्मेसी असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए चयन किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका