
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा दंतेवाड़ा प्रवास पर, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से “जॉइन BJYM कैंपेन” का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ
दंतेवाड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा गुरुवार 23 जुलाई को प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद लेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मां दंतेश्वरी जी के आशीर्वाद के साथ ही श्री टिकरिहा *”जॉइन BJYM कैंपेन”*की शुरुआत भी प्रदेश मे दंतेवाड़ा से करेंगे। यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।
प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
इस अवसर पर ग्राम पंचायत धुरली मे जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।
श्री टिकरिहा का यह प्रवास संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

