उत्तराखण्ड

मौत का सफरः गहरी खाईं में जा समाई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की जिंदगी तबाह, 3 का हाल देख चीख पड़े लोग

उत्तरकाशी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में जा गिरी. घटना में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

बता दें कि घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त घटी, जब 5 लोग कार में सवार होकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और सीधे 80 फीट गहरी खाईं में समाई. वहीं हादसा होता देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बाहर निकाला.

उसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंश की मदद से अस्पताल भिजवाया. वहीं 2 मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है, जिनकी पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) और दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77) के रूप में हुई है. पुलिस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

Back to top button
📰 E-Paper