देश-विदेश
Trending

जस्टिस याह्या अफरीदी पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश बने

इस्लामाबाद । सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस याह्या अफरीदी ने आज पाकिस्तान के 30वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्होंने जस्टिस काजी फैज ईसा की जगह ली। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ऐवान-ए-सदर में जस्टिस अफरीदी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद रहे। जियो न्यूज की खबर में यह जानकारी दी गई।

इससे पहले निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा की सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर सम्मान में आयोजित पूर्ण अदालत ने विदाई पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान जस्टिस याह्या ने नागरिकों के लिए कानून का शासन, शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत की व्यापकता और एक न्यायाधीश की गरिमा और अदालत के सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button