जॉब - एजुकेशन

CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित, “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन

रायपुर :- शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलिंगा यूनिवर्सिटी, रायपुर द्वारा 23 मई 2026, शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम CGBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले चार वर्षों से कलिंगा यूनिवर्सिटी लगातार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष समारोह के पांचवें संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, वहीं 150 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बना दिया। पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, उपलब्धियों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉराजीव कुमार, चेयरमैन, कलिंगा यूनिवर्सिटी रहे। कार्यक्रम में डॉमोनिका सेठी, प्रो वाइस चांसलर, कलिंगा यूनिवर्सिटी डॉ. संदीप गांधी, कुलसचिव की विशेष उपस्थिति रही। वहीं प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर एवं लोकप्रिय “HiRaipur” पेज के क्रिएटर  पिजुश के रॉय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर CGBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कलिंगा यूनिवर्सिटी में प्रवेश हेतु 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की गई।

विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रैंक के अनुसार नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले छात्र को ₹10,000, द्वितीय रैंक के लिए ₹8,000, तृतीय रैंक के लिए ₹6,000, चतुर्थ रैंक के लिए ₹4,000, पंचम रैंक के लिए ₹3,000 तथा छठवीं से दसवीं रैंक तक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹2,000 प्रत्येक प्रदान किए गए।

सम्मानित विद्यार्थियों में सिफत परवीन (96.4%), मानसी टंडन (96.4%), अंजलि झा (96.4%), काजल साहू (96.6%), रूबी पाटले (96.6%), पौरवी देवांगन (96.6%), वैभव रत्नाकर (96.6%), आर्या पैंकरा (96.8%), तनिषा साहू (96.8%), हिमशिखा गुप्ता (96.8%), शीतल साहू (96.8%), महक सचदेव (97%), करिना सिंह (97.2%), लोकनाथ मेहर (97.2%), आशा यादव (97.4%), हेमलता साहू (97.4%), रिया साहू (97.6%), ओमनी वर्मा (98%) एवं जिज्ञासु वर्मा (98.6%) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए गए। समीर रत्नपारखी द्वारा अभिभावकों के लिए “How Parents Can Support Growth Without Pressure” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को समझने एवं उन पर अनावश्यक दबाव डाले बिना उनके विकास में सहयोग करने पर चर्चा की गई। वहीं सौरभ बनवार द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य, करियर एवं आत्मविश्वास से जुड़ा प्रेरणादायक सत्र दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन वर्तिका सचान द्वारा किया गया, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं एवं उन्होंने B.Sc. Forensic Science विभाग से अध्ययन किया है। उन्होंने पूरे समारोह का प्रभावशाली मंच संचालन किया।

मंच संचालन में कलिंगा यूनिवर्सिटी की BJMC छात्रा सोनालिका मॉन्टेरो के साथ कृष्णा पंजवानी भी शामिल रहे, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी के BJMC विभाग के छात्र हैं तथा पिछले वर्ष की CGBSE बोर्ड परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त कर चुके हैं। उनके प्रभावशाली मंच संचालन एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने नवसम्मानित विद्यार्थियों को उत्साहित एवं प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं, आधुनिक लैब्स एवं कैंपस वातावरण से भी परिचित कराया गया। इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस विजिट एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

“टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0” के माध्यम से कलिंगा यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका