मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर बढ़ाएंगे कपिल के शो की शोभा

कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर बढ़ाएंगे कपिल के शो की शोभा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कई मशहूर हस्तियां अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते हुए नजर आती हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार कपिल के शो की कार्तिक आर्यन और उनकी मां, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव, अनिल कपूर जैसे सितारे शोभा बढ़ाएंगे। शो का नया ट्रेलर बेहद ही मजेदार है।

शो के प्रोमो वीडियो में फराह खान, सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। शो में कार्तिक की मां उनकी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आएंगी। इसमें कार्तिक आर्यन की नकली शादी दिखाई जाएगी। साथ ही सानिया मिर्जा प्रोमो में कपिल की टांग खींचती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अनिल कपूर भी अपने डैशिंग अंदाज के साथ शो में कॉमेडी को तड़का लगाते हुए दिखाई दिए हैं। अनिल कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘मुझे डर लग रहा है किस-किस से जूते पड़ेंगे।’

वहीं, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे हैं। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन भी इस सप्ताह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई देने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका