छत्तीसगढ़
Trending

झारखंड में कार्यकर्ताओं को केदार कश्यप ने दिया जीत का मंत्र

रायपुर/जगदलपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ताकत झोक दी है। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप इन दिनों झारखंड में कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ जीत की रणनीति बना रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बैठक कर जिला खूँटी में संगठनात्मक बैठक ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, संगठनात्मक संरचना, नेतृत्व, नीतियां और जन समर्थन आधार पर हमें विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलानी है। केदार कश्यप ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत अपनी संगठनात्मक संरचना और प्रभावी बनाने पर हमें ध्यान देना है। उन्होंने कहा, बूथ को मजबूत करके हम विजय हासिल कर सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना होगा। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी पार्टी के रीति-नीति राष्ट्र हितैषी हैं। जिसके आधार पर हम आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय, और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना शामिल हो सकता है। केदार कश्यप ने कहा कि हम हेमंत सोरेन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के बीच ले जाना होगा। आज प्रदेश की जनता परिवारवाद से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा, नए मतदाता समूह, महिलाओं और युवाओं तक भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी होगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper