छत्तीसगढ़

सिंधी काउंसिल ने सातवें दिन भी बांटे नि:शुल्क कंबल

जतिन नचरानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद लोगों को गर्माहट प्रदान करने के उद्देश्य से सिंधी काउंसिल आॅफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निरंतर नि:शुल्क कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को यह अभियान सातवें दिन भी जारी रहा। कंबल वितरण पूज्य सिंधी राम पंचायत की 56 फीट ऊंची झूलेलाल मूर्ति के सामने, कैनाल लिंक रोड पर आयोजित किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघानी ने बताया कि यह कंबल वितरण स्वर्गीय कांता देवी जसवानी, स्वर्गीय राजेंद्र रामनानी तथा स्वर्गीय हरिराम सिदारा की पावन स्मृति में किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ठंड से पीड़ित गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना है। पिछले सात दिनों से लगातार चल रहे इस पुनीत कार्य से सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल मिल चुके हैं। वितरण कार्यक्रम में सिंधी राम पंचायत के अध्यक्ष गिरीश लहेजा, गोल्डी सिदारा, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, मनोहर जेठानी, श्रवण कुमार बुधवानी, प्रताप लालवानी, दुलीचंद कोटवानी, गणेश माधवानी तथा अनिल लालवानी सहित काउंसिल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कंबल वितरित किए और जरूरतमंदों का उत्साहवर्धन किया। सिंधी काउंसिल के सदस्यों ने कहा कि समाजसेवा उनकी परंपरा का हिस्सा है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ठंड के मौसम में यह पहल गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

Back to top button
📰 E-Paper