पंजाब
Trending

किसान संघर्ष कमेटी का ऐलान, मांगे पूरी होने तक आत्महत्या करने वाले किसान का नहीं करेंगे अंतिम संस्कार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आत्महत्या करने वाले किसान के टैंट से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस बीच एकता का प्रस्ताव लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की एक टीम शुक्रवार को खनोरी बॉर्डर पर पहुंचेगी।

शंभू बॉर्डर पर तरनतारन जिला निवासी रेशम सिंह ने गुरुवार को सल्फास निगल कर आत्महत्या की थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में रेशम सिंह ने कहा कि वह किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के मेंबर हैं और मानते हैं कि मोदी सरकार व पंजाब सरकार को जगाने के लिए जान देने की जरूरत है इसलिए सबसे पहले वह अपनी जान दे रहे हैं।

इसी दौरान शुक्रवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने भारत और पंजाब सरकार पर मामला दर्ज करने की मांग रख दी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान कर दिया है कि जब तक किसान के परिवार को नौकरी और 25 लाख रुपए नहीं दिए जाते, मृतक का न पोस्टमॉर्टम होगा और न ही संस्कार किया जाएगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने गुरुवार रात वीडियो जारी कर मृतक रेशम सिंह का न पोस्टमॉर्टम और न ही संस्कार करने की घोषणा की है। पंधेर ने वीडियो जारी कर कहा कि मरने वाले किसान का शव इस समय पटियाला स्थित रजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। इसे देखते हुए दोनों फोरमों ने फैसला किया है कि किसान की आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इसके अलावा परिवार को 25 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, किसान का संस्कार नहीं किया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper