छत्तीसगढ़

जनसुविधा की ओर बढ़ते कदम: लोककर्म अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 9 में किया करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के लोककर्म विभाग अध्यक्ष  दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महर्षि वाल्मिकी वार्ड कमांक 32 क्षेत्र में अवंति विहार कालोनी में वासुदेव केयर हॉस्पिटल के सामने नई सीसी रोड एवं नाली निर्माण का नया विकास कार्य शीघ्र करने महर्षि वाल्मिकी वार्ड पार्षद प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ एव भूमिपूजन किया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता  रविन्द्र सिंह ठाकुर, जोन 9 कार्यपालन अभियता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब उपअभियता सुश्री अंकिता जनार्दन सहित स्थानीय क्षेत्र के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, आमजनो, नवयुवको की उपस्थिति रही। भूमिपूजन करते हुए लोककर्म विभाग अध्यक्ष  दीपक जायसवाल ने जोन 9 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियता, उपअभियंता को अधोसरचना मद अंतर्गत जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु स्वीकृति अनुसार अवंति विहार कालोनी में नई सीसी रोड एव नाली का नया विकास कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने स्थानीय रहवासियों से सीसी रोड निर्माण के समय उस पर वाहन आदि ना चलाकर मजबूत सीसी रोड जनहित में जनउपयोग हेतु बनवाने मे नगर निगम जोन 9 लोककर्म विभाग को सकारात्मक सहयोग देने की विनम्र अपील की। वार्ड पार्षद प्रमा मनोज विश्वकर्मा ने महर्षि वाल्मिकी वार्ड के अवति विहार में नई सीसी रोड एव नाली का विकास कार्य प्रारंभ होने पर सभी वार्डवासियों की ओर से नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका