KTU के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और सांस्कृतिक वैभव

रायपुर, 2 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें राज्योत्सव में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने उच्च शिक्षा के विस्तार, शैक्षणिक नवाचारों तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शित जानकारियों का अवलोकन किया।
कुलपति प्रो. दयाल ने विद्यार्थियों से कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और उपलब्धियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। विद्यार्थी यहां समाज, संस्कृति, प्रशासन, विकास और जनसंचार के विभिन्न आयामों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलता है। विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के अनुभवों को अपने अध्ययन, विश्लेषण और रचनात्मक पत्रकारिता से भी जोड़ें।

कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि राज्योत्सव के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यावसायिक समझ को व्यापक बनाने के साथ ही उन्हें व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उच्च शिक्षा विभाग विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता ने कुलपति प्रो. (डॉ. ) मनोज दयाल का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती लीली दयाल, विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र कुमार शर्मा, अतिथि शिक्षक डॉ. कपिल देव प्रजापति, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, जीतेन्द्र श्रीवास सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

