छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 1 क्षेत्र खमतराई चावड़ी, विजय पाण्डेय द्वार भनपुरी के समीप शीघ्र 2 अन्य सार्वजनिक प्याऊघर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से खोलने की नगर निगम जोन 1 की तैयारी

रायपुर नगर निगम की जनहितकारी पहल पर जोन 1 कार्यालय खमतराई जलागार परिसर में गर्मी में जोन कार्यालय आने वाले आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने कुछ फर्ज हमारा भी के सहयोग से सार्वजनिक प्याऊघर खोला गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम की जनहितैषी पहल पर गर्मी में आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने एक सार्वजनिक प्याऊघर नगर निगम जोन 1 जोन कार्यालय खमतराई जलागार परिसर में एनजीओ कुछ फर्ज हमारा भी के सहयोग से नगर निगम जोन 1 जोन कार्यालय में आने वाले आमजनों को शीतल पेयजल की सहज उपलब्धता करवाने की दृष्टि से खोला गया है.
यहां यह उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व रायपुर नगर निगम की पहल पर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत खमतराई स्कूल के पास और भनपुरी बाजार में स्काउट गाइड के सहयोग से दो सार्वजनिक प्याऊघर खोले जा चुके हैँ, जिसमें गर्मी में पहुंचकर सैकड़ों आमजन शीतल पेयजल गर्मी में प्राप्त कर शीतलता का अहसास प्राप्त कर चुके हैँ.
आज नगर निगम जोन 1 खमतराई जलागार परिसर कार्यालय भवन में एनजीओ कुछ फर्ज हमारा भी के सहयोग से आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु खोले गए सार्वजनिक प्याऊघर का शुभारम्भ नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर और कुछ फर्ज हमारा भी एनजीओ के स्वयंसेवकों, नगर निगम जोन 1 अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति पूजा करके प्रारम्भ किया.
नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में विभिन्न 2 स्थानों खमतराई चावड़ी और विजय पाण्डेय द्वार भनपुरी के समीप शीघ्र अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आमजनों को गर्मी में शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने शीघ्र खोले जाने की तैयारी नगर पालिक निगम रायपुर की जनहितकारी पहल पर की जा रही है .

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका