
छत्तीसगढ़
सेक्रो (दक्षिण पूर्व मघ्य रेलवे महिला कल्याण संगठन,रायपुर) द्वारा श्रमिक दिवस-2026 का आयोजन
रायपुर – 19 मई, 2026 श्रमिक दिवस के परिपेक्ष में रायपुर रेल मंडल के 46 ईमानदार, मेहनती एवं रेल के प्रति समर्पित विभिन्न विभागो के रेल कर्मचारियों को सेक्रो (दक्षिण पूर्व मघ्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, रायपुर) के द्वारा दिनांक 18/05/2026 को उल्लास क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यु.आर.एस कालोनी, रायपुर में उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस श्रमिक दिवस उत्सव के आयोजन के अवसर पर अध्यक्षा/सेक्रो, श्रीमती शिखा सिंह, उपाध्यक्षा श्रीमती अदिति अग्रवाल, सचिव श्रीमती राशी गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती रितिका डूडी, सह-सचिव श्रीमती अमृता शाह एवं अन्य सभी सेक्रो सदस्याएं उपस्थित रही।


