अपराध
Trending

एटीएम बनवाकर मृतक के खाते से निकाले लाखाें रुपये, अपराध दर्ज

फतेहाबाद । जिले के रतिया में एक मृतक व्यक्ति के बैंक खाते से किसी अज्ञात ने एटीएम बनवाकर दो लाख तीन हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। मृतक के लड़के की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

रतिया पुलिस को दी शिकायत में नाहरका मोहल्ला रतिया निवासी रामसिंह ने बताया है कि उसके पिता छोटूराम की 17 जुलाई 2024 को मौत हो गई थी। जब उन्होंने अपने पिता का बैंक खाता चेक किया तो बैंक कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते से एटीएम से अलग-अलग जगह से दो लाख तीन हजार रुपये निकाले गए हैं। राम सिंह ने बताया कि उसके पिता ने न तो कभी एटीएम बनवाया था और न ही उनके पास कोई एटीएम था। राम सिंह का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके पिता के नाम का एटीएम बनवाकर उसके बैंक खाते से रुपये निकाले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper