छत्तीसगढ़

लक्ष्मी वर्मा एवं फूलो देवी नेताम ने राज्यसभा निर्वाचन के लिए नाम-निर्देशन पत्र भरा.

रायपुर, दिनांक 05 मार्च, 2026 छत्तीसगढ़ से राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा के समक्ष 03 सेट में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. केन्द्रीय राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू, मान. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद, मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मान. विधायक श्री किरण देव, मान. मंत्रीगण, मान. सांसदगण, मान. विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भी आज निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर 02 सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, मान. विधायकगण एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राज्यसभा की रिक्त दो सीट के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् दिनांक 06 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 02.00 बजे प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दिनांक 09 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 03.00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Back to top button
📰 E-Paper