अपराध
Trending

बीती रात घर घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई माैत

बलरामपुर । वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत कोटराही गांव में बीती देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


वाड्रफनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीबन दो बजे की है, जब आरोपित संजय खेरवार मृतक ओमप्रकाश कुशवाहा पिता अंबिका कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद युवक की तलाश शुरू हुई तो वह अपने घर के छत में छिपा मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक ने पहले भी आरोपित पड़ोसी की पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका