छत्तीसगढ़
Trending

देर रात 6 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार की देर रात 6 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया है ।  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है ।

ये खबर भी पढ़ें : रंग डे बसंती से स्त्री 2 तक अभिषेक बनर्जी के सफर की कहानी

इसके साथ ही सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना को गृह, जेल एवं पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : शिवजी की पूजा के दौरान ध्यान रखें योग्य बातें

विशेष सचिव चंदन कुमार को नियंत्रक खाद्य एवं औषिधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संचालक राजेन्द्र कटारा को प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस कुलदीप शर्मा सहकारी संस्थाएं के रजिस्ट्रार बनाये गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया फोन

ये खबर भी पढ़ें : देवरा पार्ट वन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ रिलीज

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button