अपराध
Trending

Breaking : बाेरियाखुर्द में देर रात अज्ञात आराेपियाें ने लगाई 8 वाहनाें में आग, क्षेत्र में फैली दहशत

रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत बाेरियाखुर्द के आरडीए काॅलाेनी में आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक ऑटाे सहित 8 मोटरसाइकिलों में अज्ञात आराेपियाें द्वारा बेखाैफ तरीके से आग लगा दी गई है। आग लगने से सभी आठ वाहन पूरी तरह से जलकर राख हाे गई है। हादसे की सूचना आस-पास के लाेगाें ने पुलिस और फायर ब्रिगेड काे दी, जहां माैके पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने वाहनाें में लगी आग काे बुझाई। पुलिस ने अज्ञात आराेपियाें के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शनिवार तड़के करीब 3 बजे 7 माेटरसाइकिल एवं एक ऑटाे में किसी अज्ञात आराेपिताें ने आग लगा दी गई है। आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पूछताछ करने पर 4 मोटरसाइकिल डाॅ. राजेन्द्र साहू, 3 मोटरसाइकिल संताेष सिन्हा और एक ऑटाे रिजवान खान की है। पीड़िताें ने बताया कि किसी अज्ञात आराेपिताें ने रात करीब 3 बजे 2 माेटर सायइकिल में आग लगा दी, आग धीरे -धीरे भीषण हाेते हुए आस-पास खड़े छह वाहनाें में भी आग लग गई। जिसमें 6 वाहन पूरी तरह से राख हाे गई है। आग इतनी भीषण थी कि किसी भी वाहन काे आग से बचाने का माैका ही नहीं मिला। वहीं इस हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका