छत्तीसगढ़

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने जताया शोक

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के नेताओं ने जताया शोक

रायपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का देहावसान देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। परिवार और समर्थकों को संबल प्राप्त हो।

 

पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार मोदी के निधन समाचार से मन को अत्यंत पीड़ा पहुँची है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को शांति और परिवार व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य संबल प्रदान करें।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के निधन की दुखद समाचार प्राप्त हुई। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना करता हूँ।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अब मिलेगा सुपर साउंड – 2025 के टॉप टाइप-सी इयरफ़ोन 13,999 में धमाका – Samsung Galaxy 5G का Phone लॉन्च सिटी हो या ऑफ-रोड, Tata के ये कार हर मोड़ पर तैयार ब्लाउज़ की शोभा बढ़ाएं – चुनें लेटेस्ट लटकन स्टाइल