
रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो चुका है।सत्र के पहले दिन से सदन में हंगामे के आसार हैं।कांग्रेस ने सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने साफ कहा है कि वो खाद, बीज और बिजली को लेकर सड़क से सदन तक की लड़ाई जनता के लिए लड़ेगी। सदन में सरकार पर दबाव बनाने के लिए रविवार को कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक भी हुई। बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा कि उनके पास सरकार को घेरने के लिए मुद्दों की कोई कमी नहीं है।

