
भगवान श्री नरसिंहनाथ जयंती की रायपुर में धूम: महापौर, सभापति और एमआईसी सदस्यों ने नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में राजधानी शहर रायपुर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की एक बार पुनः की विनम्र अपील
रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को भगवान श्री नरसिंहनाथ जयन्ती दिनांक 30 अप्रैल 2026 गुरुवार के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु विनम्र सामूहिक प्रार्थना भगवान श्री नरसिंहनाथ के दिव्य श्रीचरणों में की है. भगवान श्री नरसिंहनाथ ने सम्पूर्ण जगत को असुरों के भय और आतंक से असुर सम्राट हिरणकश्यप का वध करके भय और आंतक से मुक्त करवाया और भक्तराज प्रहलाद सहित सभी भक्तजनों को अपना देवीय आश्रय और संरक्षण प्रदान किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है।