खेल

लखनऊ ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया

लखनऊ ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया

आईपीएल के 34वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। पिछले दो मैच हारने वाली लखनऊ की टीम ने चेन्नई को हराकर जीत की पटरी पर वापसी की, जबकि चेन्नई की टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक के शानदार अर्धशतक और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी के दम पर लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज की। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 53 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली, जबकि डिकॉक ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा के नाबाद 57 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की जिसकी मदद से लखनऊ ने एक ओवर शेष रहते दो विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हार के बावजूद चेन्नई की टीम सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आठ लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि इतने ही मैच में सीएसके के समान अंक प्राप्त करने वाली लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर बरकरार है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका