छत्तीसगढ़

डीजे सैफ और सोहेल की धुन पर झूमा मैक कैंपस, ‘बीटस्टॉर्म’ बना यादगार

रायपुर, 29 जुलाई 2026: जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शानदार और जोश से भरपूर म्यूजिकल कॉन्सर्ट ‘बीटस्टॉर्म’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और संगीत, मनोरंजन और जोश से भरी इस शाम का जमकर आनंद लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर संपन्न, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन का आयोजन सराहनीय रहा

यह कार्यक्रम मैक के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडे, चैप्टर प्रेसिडेंट जेसी अर्क पीयूष पांडे और चैप्टर सेक्रेटरी जेसी अनंत दुबे का भी मार्गदर्शन और सहयोग मिला।

कॉन्सर्ट में डीजे सैफ और डीजे सोहेल ने अपनी शानदार म्यूजिक और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने भी पूरे जोश के साथ कॉन्सर्ट का आनंद लिया और म्यूजिक की धुन पर जमकर डांस किया। पूरे कैंपस में उत्साह, खुशी और एनर्जी का माहौल देखने को मिला, जिससे ‘बीटस्टॉर्म’ सभी के लिए एक यादगार शाम बन गई।

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका! लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

‘बीटस्टॉर्म’ का सफल आयोजन जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की विद्यार्थियों के लिए कुछ नया और यादगार करने की सोच को दर्शाता है। इस कॉन्सर्ट ने विद्यार्थियों को पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक लेने और संगीत, दोस्ती और साथ मिलकर एंजॉय करने का मौका दिया।

कार्यक्रम का समापन भी बेहद शानदार रहा। इस कॉन्सर्ट ने विद्यार्थियों के लिए कई खूबसूरत यादें छोड़ दीं, जिन्हें वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका