छत्तीसगढ़

अंगोला में ITF वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में अंतरराष्ट्रीय जूनियर्स पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बनीं तानिश्का

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटी तानिश्का भटनागर, निवासी रायपुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। तानिश्का ने अंगोला के लुआंडा में आयोजित ITF वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स (ITFJ30) प्रतियोगिता में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CKYC 2.0: बार-बार डॉक्यूमेंट जमा करने के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जानिए कैसे करेगा काम

तानिश्का छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में अंतरराष्ट्रीय टेनिस जूनियर्स पदक जीतने का गौरव हासिल किया है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। तानिश्का की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।

सुधा सोसायटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री जी.के. भटनागर ने तानिश्का की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “तानिश्का ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस जीत से छत्तीसगढ़ की बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।

कॉमनवेल्थ में तिरंगा लहराने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बड़ा तोहफा, CM साय ने DSP बनाने का किया ऐलान

सुधा सोसायटी फाउंडेशन द्वारा तानिश्का एवं उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

जी.के. भटनागर संस्थापक एवं अध्यक्ष, सुधा सोसायटी फाउंडेशन मोबाइल: 9818856406
वेबसाइट:http://www.sudhasesudhar.com

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका