मधुर भंडारकर ने शेयर की The Wives की मुहूर्त की तस्वीर, बॉडीकॉन ड्रेस में फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई मौनी

आज इंस्टाग्राम पर मौनी रॉय ने अपनी खास तस्वीर निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं मधुर भंडारकर सिंपल अंदाज में चेहरे पर मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘इस नई फिल्म के पहले दिन को लेकर मैं सचमुच उत्साहित हूं, और खुद उस्ताद के साथ इसे बनाने के लिए आभारी हूं।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
मौनी और मधुर की इस शानदार शुरुआत को लेकर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी बनाई हैं। वहीं औरी ने फॉयर इमोजी बरसाए हैं। एक्टर करण वीर मेहरा ने लिखा, ‘शुभकामनाएं’, दिशा पाटनी ने लिखा, ‘बधाई हो मेरी मौनी’, संदीप चटर्जी ने लिखा, ‘बधाई हो’, एक फैन ने लिखा, ‘बधाई हो मोना डार्लिंग’, एक और फैन ने लिखा, ‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है मेरी बच्ची’, एक और फैन ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं।’
द वाइब्स
निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को फिल्म ‘द वाइव्स’ के जरिए लेकर आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस महिलाओं के पीछे छिपी जिंदगी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। ‘द वाइव्स’ में मौनी रॉय के अलावा सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

