छत्तीसगढ़
Mahatari Vandan Yojana: CM साय ने जारी की 31वीं किश्त, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महतारी वंदन सम्मान समारोह के दौरान महतारियों को महतारी वंदन योजना की 31 वीं किश्त जारी की है। छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशियों भरा अवसर आया है।
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री बोले- आज मुझे सगी बहन से बढ़कर बहन मिली
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महतारी वंदन योजना’ की 31वीं किश्त जारी कर दी हैं।
महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे इस कदम को एक बड़े त्यौहारी उपहार के रूप में देखा जा रहा है।

