अपराध
Trending

बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , फरार मवेशी तस्कर को किया गिरफ्तार

बलरामपुर । बलरामपुर पुलिस पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। तस्करों के ऊपर हो रही कार्रवाई से अपराधियों की नींद उड़ी हुई है। वाड्रफनगर पुलिस ने एक फरार तस्कर को गिरफ्तार कर बीते देर शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मंगलवार की देर शाम बलरामपुर पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वाड्रफनगर निवासी रामकुमार कुशवाहा ने 12 अप्रैल को चौकी में पशु तस्करों के द्वारा गोवंश की तस्करी करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तस्करों को पकड़ने तत्काल रवाना हुए थे। सूचना के आधार पर प्रेमनगर जंगल के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को देख एक पिकअप चालक अपने वहान को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर मवेशियों से लोड पिकअप वाहन छोड़ चालक और तस्कर फरार हो गया था।

पूर्व में मवेशी तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक जेएच 03 एफ 3282 तथा छह गोवंश को जब्त किया गया था। वहीं मौके से फरार वाहन चालक तथा मवेशी तस्कर के विरुद्ध चौकी वाड्रफनगर में पशु क्रूरता अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

मौके से फरार वाहन चालक एवं गोवंश तस्कर की लगातार झारखंड रंका में पता तलाश की जा रही थी। जिसे मंगलवार देर शाम गोवंश तस्कर खुशबुल्ला अंसारी निवासी मानपुर, रंका, जिला गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है। मामले के शेष मवेशी तस्करों की पता तलाश की जा रही है उनकी भी गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper