छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई : नाै दुकानों को किया सील 

कोरबा । जिले के कटघोरा नगर में मुख्य चौराहे पर आज मंगलवार सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही हुई। जनपद पंचायत कटघोरा द्वारा 2008 में आबंटित की गई शासकीय भूमि पर संचालित नाै दुकानों को आज राजस्व विभाग ने सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत द्वारा दिए गए लीज को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है, जिसके तहत आज सुबह 9 बजे कटघोरा एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों को सील किया। इस कार्यवाही के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुसार यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई है। इस मामले में दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि उनकी दुकानें शासकीय भूमि पर संचालित हो रही हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी दुकानें सील कर दी जाएंगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper