मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पुलिस अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद आदेश जारी

मध्य प्रदेश: दतिया में विधानसभा उपचुनाव के बीच पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दतिया जिले में यह बदलाव पुलिस मुख्यालय ने किया है। यहां के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद यह कदम उठाया। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग और दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बिना किसी भय,प्रलोभन या भ्रम के अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा है। इसके लिए माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस का विशेष नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार दतिया जिले में पदस्थ चार थाना प्रभारियों सहित कुल 14 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। थाना प्रभारी अजाक निरीक्षक कहरी परिहार को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह भोपाल से निरीक्षक मेलीराम उडके को थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है।

इसी प्रकार सिविल लाइन थाना में पदस्थ उप निरीक्षक अमित ओसारे को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है, जबकि अशोकनगर से उप निरीक्षक भोजराज भगत को सिविल लाइन दतिया में पदस्थ किया गया है। थाना प्रभारी जिगना उप निरीक्षक रचना माहौर तथा थाना प्रभारी धीरपुरा उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह जाट को भी पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर क्रमश: ग्वालियर से उप निरीक्षक राजीव विरथरे को जिगना और अशोकनगर से उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा को धीरपुरा थाना प्रभारी बनाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत

ये थाना प्रभारी भी बदले

थाना बड़ौनी से उप निरीक्षक नीरज कुमार एवं हरिओम शर्मा तथा थाना गोराघाट से उप निरीक्षक अर्चना पाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। इनके स्थान पर मुरैना से उप निरीक्षक कोशलेन्द्र सिंह गुर्जर और ग्वालियर से उप निरीक्षक हरिकेश बघेल को बड़ौनी तथा ग्वालियर से उप निरीक्षक बलराम मांझी को गोराघाट में पदस्थ किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका