छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कर्मचारियों के तबादले और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कर्मचारियों के तबादले और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को उनके नाम के सामने निर्धारित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। ये आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। कर्मचारियों की सेवा शर्तें और अन्य नियम पूर्ववत लागू रहेंगे।




