और जीवनशैली

बनारसी स्टाइल में घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी लस्सी, देखें मिनटों में तैयार होने वाली आसान

उत्तर भारत के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप के साथ लू भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है, खासकर खान-पान के मामले में। थोड़ी सी लापरवाही के चलते डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर या हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी बना रखें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मियों में दही से बनी चीजें खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती हैं, क्योंकि ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करती हैं और पाचन को भी बेहतर बनाती हैं। इन्हीं में से एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय पेय पदार्थ है लस्सी। जब बात लस्सी की होती है, तो बनारस का नाम अपने आप जुबान पर जाता है। बनारस न सिर्फ अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां का खान-पान भी उतना ही खास है। बनारसी लस्सी अपने गाढ़े टेक्सचर, मलाईदार स्वाद और खास अंदाज में सर्व किए जाने के लिए जानी जाती है। मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाने वाली यह लस्सी ऊपर से मलाई, रबड़ी या सूखे मेवों के साथ और भी लाजवाब लगती है। अगर आप इस गर्मी कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और ताजगी भरा पीना चाहते हैं, तो घर पर ही बनारसी स्टाइल में ठंडी-ठंडी लस्सी बना सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बनारसी स्टाइल लस्सी बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आइए जानते हैं इसकी विधि:

बनारसी स्टाइल में लस्सी बनाने के लिए सामग्री

1 कप ताजा दही (ठंडा)
2-3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
3-4 बर्फ के टुकड़े
2 चम्मच मलाई या रबड़ी
1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
कटे हुए पिस्ता और बादाम
केसर के धागे (वैकल्पिक)
थोड़ा सा गुलाब जल (वैकल्पिक)

बनारसी स्टाइल में लस्सी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और ठंडे दही को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे और टेक्सचर एकदम स्मूद हो जाए। अब इसमें स्वादानुसार चीनी, बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डालें। इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर 1-2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें, जिससे लस्सी हल्की, झागदार और क्रीमी बन जाए।

अब इस तैयार लस्सी को मिट्टी के कुल्हड़ या गिलास में डालें। कुल्हड़ में परोसने से इसका स्वाद और भी खास हो जाता है। इसके ऊपर एक मोटी परत मलाई या रबड़ी की डालें, जो इसे असली बनारसी टच देती है। फिर बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर के धागों से इसे सजा दें।

हल्की सी खुशबू और बेहतर फ्लेवर के लिए ऊपर से कुछ बूंदें गुलाब जल की भी डाल सकते हैं। अब आपकी ठंडी-ठंडी, गाढ़ी और स्वादिष्ट बनारसी लस्सी तैयार है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका