खानपानलाइफ स्टाइल

कच्चे आम का बना लें स्वादिष्ट मुरब्बा, पूड़ी-पराठे के साथ लगता है स्वादिष्ट …

Lifestyle Desk – गर्मी में कच्चे-पके आम की बाहर बाजार में छा जाती है. पके आम से हम मिठाई, केक, आइसक्रीम, कस्टर्ड जैसी चीजे खाते ही है और कच्चे आम का अचार बनाकर साल भर इसका मजा लेते हैं. लेकिन क्या आप कच्चे आम का मुरब्बा बनाते हैं? ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है और रोटी, पराठे, पूड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है. इसे बनाना आसान है और स्वाद लाजवाब होता है. तो चलिए जानते हैं आम के मुरब्बा की सरल रेसिपी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामग्री

कच्चे आम – 1 किलो
चीनी – 1 किलो
इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
केसर – 8–10 धागे
पानी – 2 कप

विधि

  1. कच्चे आम को धोकर छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें. बीज निकाल दें. आम के टुकड़ों को पानी में हल्का सा उबाल लें (लगभग 5–7 मिनट), ताकि वे थोड़ा नरम हो जाएं. फिर पानी छान लें.
  2. एक कढ़ाही में चीनी और 2 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. जब चीनी घुल जाए और हल्की चाशनी बन जाए, तब इसमें आम के टुकड़े डालें.
  3. आम को चाशनी में धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें. लगभग 20–25 मिनट में आम पारदर्शी दिखने लगेंगे.
  4. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर 2–3 मिनट और पकाएं. गैस बंद करें और मुरब्बा ठंडा होने दें. फिर इसे साफ, सूखे कांच के जार में भरकर रखें.
  5. मुरब्बा जितना पुराना होता है, उसका स्वाद उतना ही अच्छा होता है. इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं, बस सूखी जगह पर रखें.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका