खानपानलाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं तड़के वाली मसालेदार छाछ, आएगा ढाबे वाला जबरदस्त स्वाद, बेहद आसान है रेसिपी

गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी छाछ पीने का मजा ही कुछ और है। छाछ में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको तड़के वाली छाछ बनाना सिखाएंगे। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को तड़के वाली मसालेदार छाछ का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तड़के वाली मसालेदार छाछ बनाने के लिए आपको 2 कप फ्रेश दही, 3 से 4 कप ठंडा पानी, स्वाद अनुसार काला नमक, बारीक कटा हुआ फ्रेश हरा धनिया, बारीक कटा हुआ फ्रेश पुदीना, एक स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर, एक स्पून घी, हाफ स्पून राई, करी पत्ते, चुटकी भर हींग और सूखी लाल मिर्च की जरूरत पड़ेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बड़े साइज के बर्तन में दही निकाल लीजिए और दही को अच्छी तरह से फेंट लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद दही में ठंडा पानी एड कर इसे दोबारा तब तक मथ लीजिए जब तक इसके ऊपर झाग न दिखाई देने लगे।

तीसरा स्टेप- इस बर्तन में काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, कटा हुआ हरा धनिया और कटा हुआ पुदीना एड कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- अब एक पैन में घी को गर्म कर लीजिए। तड़के के लिए गर्म घी में राई एड कीजिए।

पांचवां स्टेप- राई की चटकने की आवाज आते ही, पैन में हींग, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च को एड कर लीजिए।

छठा स्टेप- आपको इस तड़के को तैयार की हुई छाछ में मिला लेना है और फिर इस छाछ को ढक देना है जिससे तड़के की खुशबू छाछ में अच्छी तरह से बस जाए।

आप तड़के वाली मसालेदार छाछ को खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर इसके टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपकी तड़के वाली मसालेदार छाछ सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका