राज्य
Trending

ममता बनर्जी ने आज शाम जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए किया आमंत्रित  

कोलकाता । पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के विवाद को समाप्त करने के लिए पांचवीं और आखिरी बार प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक दो दिन पहले शनिवार रात दोनों पक्षों के बीच बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर असहमति उत्पन्न होने पर विफल हो गई थी।

राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को एक ई-मेल भेजकर सोमवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बैठक के लिए बुलाया है। पंत ने उम्मीद जताई कि शनिवार को सहमति बनी थी कि बैठक की कोई लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियोग्राफी नहीं की जाएगी, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। उन्होंने कहा, “बैठक के मिनट्स रिकॉर्ड किए जाएंगे और दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित किए जाएंगे।”

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने ई-मेल का जवाब देते हुए कहा कि वे आपस में चर्चा करेंगे और उसके बाद यह निर्णय लेंगे कि वे बैठक में भाग लेंगे या नहीं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button