छत्तीसगढ़ में आज कई अहम गतिविधियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो जिलों में दौरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज यानी 28 अक्टूबर को कई अहम गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे।
CM विष्णुदेव साय का दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 से 1:20 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ी राहत! अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं, दफ्तरों के चक्कर होंगे कम
मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर जिले के जशवंतपुर पहुंचेंगे। यहां वे लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

