छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला, कई पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले के तहत अलग-अलग थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर! 3000 के भुगतान पर 12 रुपये शुल्क, किस पेमेंट पर कितना चार्ज, यहां समझें पूरा गणित

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

  • महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई — थाना उरला से चौकी रामनगर
  • आरक्षक सुनील कुमार कौशिक — थाना खमतराई से चौकी रामनगर
  • आरक्षक जितेंद्र मज्जी — चौकी रामनगर से थाना खमतराई
  • आरक्षक जयंत साहू — चौकी रामनगर से थाना उरला
  • आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद — चौकी रामनगर से थाना उरला
  • आरक्षक दीपक मिश्रा — थाना खमतराई से थाना पंडरी

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका