देश-विदेश
Trending

शाहदरा के झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के रानी गार्डन की झुग्गी बस्ती में बुधवार की देर रातआग लग गई। घटनास्थल के दृश्यों में देखा जा सकता है कि झुग्गी आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई दे रही है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह मीना ने कहा कि देर रात 12:06 बजे फाेन आया। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस इलाके में 10-12 झुग्गियां और स्क्रैप सामग्री का एक गोदाम है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper