छत्तीसगढ़
Trending

उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का जयन्ती पर महापौर चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया  नमन

रायपुर। आज उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का जयन्ती पर महिला पुलिस थाना के समीप चौक के किनारे स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।

पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का समस्त राजधानी वासियों की ओर से जयन्ती पर मूर्ति स्थल में सादर नमन किया. पुष्पांजलि कार्यक्रम में उत्कल गौरव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास का जयन्ती पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य प्रतिनिधि श्री संतोष संजना हियाल सहित बड़ी संख्या में नगर के विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने सादर नमन किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper