छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने भगवान महावीर स्वामी जयन्ती पर्व की दी शुभकामनायें

अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की अपील 

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को अहिंसा के प्रतीक जियो और जीने दो का सन्देश देने वाले भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती (दिनांक 10 अप्रैल 2025 गुरूवार ) के पावन पर्व अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए समस्त जैन धर्मवलम्बियों सहित सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान महावीर स्वामी के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है ।

महापौर और सभापति ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की जयन्ती पर्व का पावन अवसर सभी जैन धर्मावलम्बियों सहित समस्त नागरिकों को अपने जीवन में अहिंसा सहित सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है ।
नगर निगम महापौर  मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper