छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर वासियों को दी श्रीगुरू पूर्णिमा की शुभकामनायें

नगर हित में अधिकाधिक संख्या में मोबाइल पर स्वच्छता फीडबेक देने की अपील

रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने श्रीगुरू पूर्णिमा दिनांक 10 जुलाई 2025 गुरूवार के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैं.
महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में प्राचीन युग से ही प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में श्रीगुरूदेव का विशेष स्थान है.
महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने श्रीगुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रीगुरूदेव के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों को जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत अपने मोबाइल पर स्वच्छता एप डाउनलोड करके रायपुर नगर को श्रेष्ठ स्वच्छत्ता रैंकिंग दिलवाने हेतु सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने अधिक से अधिक संख्या में शीघ्र स्वच्छता फीडबेक देने की एक बार पुनः विनम्र अपील की है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper