छत्तीसगढ़
महापौर मीनल चौबे 20 मार्च को निगम एमआईसी की लेंगी बैठक
अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम सचिवालय द्वारा 20 मार्च गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे नगर निगम की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी) की बैठक आहुत की गयी है। एमआईसी की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में होगी। उक्त जानकारी नगर निगम सचिव सूर्यकान्त श्रीवास्तव ने दी है।


