छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे कलाकेन्द्र पहुंची, शिक्षको से मिली, अधिकारियों को कलाकेन्द्र का संचालन गुणवत्ता और श्रेष्ठता से करने के दिए निर्देश

स्वीमिंग पुल का संचालन अच्छी तरह करने और नालंदा परिसर के समीप दुकानों के संबंध में दिये निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर  मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालित कलाकेन्द्र का निरीक्षण किया। वहां पहुंचकर महापौर ने कला संबंधी विविध सांस्कृतिक गतिविधियां कर रहे शिक्षको से मुलाकात कर उनका सामान्य परिचय प्राप्त किया। महापौर ने अधिकारियों को कलाकेन्द्र का गुणवत्ता और श्रेष्ठता के साथ जनहित में विविध गतिविधियां कर संचालन करने के निर्देश दिये। महापौर ने इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल की व्यवस्था का निरीक्षण कर उसको अच्छी तरह सधारण सहित सचालित करने का कार्य जनहित में करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ने नालदा परिसर के समीप स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निर्मित दुकानों के सबंध में आवश्यक निर्देश सबंधित जिला रोजगार अधिकारी  केदार पटेल को दिये।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष  दीपक जायसवाल, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू स्वामी आत्मानंद वार्ड पार्षद  आनंद अग्रवाल, संत रविदास वार्ड पार्षद अर्जुन यादव, उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा, जोन 7 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में कलाकेन्द्र इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल एव नालदा परिसर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका